• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना मड़िहान पुलिस द्वारा जनरल स्टोर की दुकान में अवैध रुप से भण्डारण किया हुआ बारूदयुक्त पटाखा कुल 161.8 किग्रा बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना मड़िहान पुलिस द्वारा जनरल स्टोर की दुकान में अवैध रुप से भण्डारण किया हुआ बारूदयुक्त पटाखा कुल 161.8 किग्रा बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा आगामी त्योहार-दीपावली, धनतेरस व छठ पूजा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से पटाखों के भण्डारण व बिक्री में संलिप्त लोगो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है ।

दिनांक 16.10.2025 को ‘मनीष कुमार मिश्रा’ अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व ‘मुनेन्द्र पाल’ क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजाराम यादव व श्याम बदन यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्रांतर्गत मड़िहान बाजार स्थित जनरल स्टोर की दुकान में दबिश देकर एक अभियुक्त अवधेश चौरसिया पुत्र कृष्णा चौरसिया निवासी पटेवर थाना मड़िहान मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से अवैध रुप भण्डारण किया हुआ बारूदयुक्त पटाखा मात्रा 55.8 किग्रा(बुलेट बम, मिनी बम, हाइड्रो बम, चटाई, फुलझरी, रॉकेट) बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मड़िहान पर मु0अ0स0- 283/2025 धारा 9बी विस्फोटक अधिनियम-1884 पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

इसी क्रम में दिनांकः16.10.2025 को उपनिरीक्षक रामअशीष सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना मड़िहान क्षेत्रान्तर्गत मड़िहान बाजार बस स्टैण्ड के पास जनरल स्टोर की दुकान में अवैध रुप भण्डारण किया हुआ बारूदयुक्त पटाखा मात्रा 106 किग्रा(बुलेट बम, मिनी बम, हाइड्रो बम, चटाई, फुलझरी, रॉकेट) बरामद करते हुए एक अभियुक्त मोहन यादव पुत्र स्व0देवी प्रसाद यादव निवासी पटेवर मड़िहान बाजार थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-282/2025 धारा 9बी विस्फोटक अधिनियम-1884 पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .