
थाना को0देहात पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला व दुष्कर्म के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 30.05.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-267/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 25.07.2026 को उप निरीक्षक मुनीम गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर अर्जुनपुर चौराहा के पास से नामजद अभियुक्त आशीष पुत्र छोटेलाल निवासी हरिहरपुर बेदौली थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),64(1) बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना को0देहात पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।