
थाना हलिया पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित बालअपचारी सहित 02 अभियुक्त/आरोपी गिरफ्तार/हिरासत, मोबाइल, लेपटाप व अन्य इलेक्ट्रानिक सामान बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना हलिया जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 27.07.2026 को वादी महबूब आलम पुत्र मो0अयूब निवासी ग्राम गलरा थाना ड्रमण्डगंज जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध मोबाइल की दुकान से मोबाइल लेपटाप आदि चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना हलिया पर मु0अ0सं0-92/2026 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी के माल की बरामदगी कराने हेतु थाना प्रभारी हलिया को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना हलिया पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए दिनांकः 30.07.2026 को प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रकाश में आये 01 नफर बाल अपचारी व अन्य एक अभियुक्त सावन कुमार कोल पुत्र मटरू कोल निवासी गड़बड़ाराजा थाना हलिया जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गयी 02 अदद लेपटाप, 18 अदद मोबाइल फोन, 20 अदद डाटा केबल,02 अदद स्पीकर, 06 अदद चार्जर, 05 अदद ब्लूटूथ, 15 अदद टार्च व 1520 रूपये नगद बरामद किया गया । थाना हलिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त/आरोपी के विरूद्ध अंतर्गत धारा 305,317(2) बीएनएस में नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल/बाल सुधार गृह भेजा गया ।