• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना चोपन पुलिस द्वारा मंत्री स्कॉर्ट वाहन विवाद प्रकरण में वांछित दो अभियुक्तों की

थाना चोपन पुलिस द्वारा मंत्री स्कॉर्ट वाहन विवाद प्रकरण में वांछित दो अभियुक्तों की


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

गिरफ्तारी

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

 

थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत माननीय राज्य मंत्री श्री संजीव गौड़ जी के स्कॉर्ट वाहन एवं एक स्विफ्ट डिज़ायर कार के चालक के बीच ओवरटेक करने को लेकर वाद-विवाद की घटना घटित हुई। जिसके संबंध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0-393/2025 धारा 281, 126(2), 352, 351(3), 131, 109(1) बी.एन.एस. व 7 CLA ACT में अभियोग पंजीकृत कर वांछित शुभम सोनी पुत्र भगवानदास सोनी निवासी कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र व पंकज अग्रहरी पुत्र ओमप्रकाश अग्रहरी निवासी कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र को आज दिनांक 04.11.2025 को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय भेजा गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –

 

शुभम सोनी पुत्र भगवानदास सोनी निवासी कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र। पंकज अग्रहरी पुत्र ओमप्रकाश अग्रहरी निवासी कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

 

1. प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह, थाना चोपन सोनभद्र।

 

2. 30नि0 शिवानन्द राय, थाना चोपन सोनभद्र।

 

3. हे0का0 अजय सिंह यादव, थाना चोपन सोनभद्र


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .