• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में प्रधान पति रिंकू सिंह की हत्या के मामले में पुलिस का बयान

मिर्जापुर में प्रधान पति रिंकू सिंह की हत्या के मामले में पुलिस का बयान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर पुलिस ने बताया कि*आज दिनांक-11.04.2026 को थाना को0कटरा क्षेत्रांतर्गत सद्भावना नगर में एक व्यक्ति राजीव उर्फ रिंकू सिंह, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी देवरी विरोही थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर (प्रधान पति-ग्राम देवरी) को गोली लगने से मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है । थाना को0कटरा पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है । मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में नामजद आरोपियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित कर दी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक और अभियुक्त एक ही गांव के रहने वाले हैं और गांव की बात को लेकर विवाद होने कीबात प्रकाश में आई है। संज्ञान में यह भी आया है कि पूर्व में अभियुक्त द्वारा प्रधानी का चुनाव लड़ा गया था। नामजद अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हुते पांच टीमों का गठन किया गया है। प्रकरण में कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .