
थाना पिपरी पुलिस ने मु0अ0सं0-172/2025 धारा-74, 351(3), 65(1) BNS व 5(n)/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र, श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के पर्वेक्षण में थाना पिपरी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-172/2025 धारा-74, 351(3), 65(1) BNS व 5(n)/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गंगासागर पुत्र रामधरन निवासी मकरा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष को मुखबीर की सूचना पर दिनांक 26.08.2025 को मकरा प्राथमिक विद्यालय से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-
गंगासागर पुत्र रामधरन निवासी मकरा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष।
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
(1) प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी सोनभद्र ।
(2) उ0नि0 मुन्नी लाल यादव थाना पिपरी सोनभद्र ।
(3) हे0का0 योगेश यादव थाना पिपरी सोनभद्र ।
(4) हे0का0 राजेश कुमार पासवान थाना पिपरी सोनभद्र ।
(5) हे0का0 नवीन कुमार गिरी थाना पिपरी सोनभद्र