• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
होली व रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट: जनपद में फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

होली व रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट: जनपद में फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में आगामी होली पर्व एवं रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

 

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक बभनी एवं थानाध्यक्ष म्योरपुर द्वारा पुलिस बल के साथ संबंधित कस्बों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन किया गया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई।

 

साथ ही आमजन से अपील की गई कि होली एवं रमजान के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखें तथा त्यौहारों को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई।

 

*पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु निरंतर गश्त, चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था पूर्णत: सामान्य है।*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .