• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बसही के मौर्य मोहल्ले में नाली न होने से लोग परेशान 

बसही के मौर्य मोहल्ले में नाली न होने से लोग परेशान 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मिर्जापुर। जिले के पटेहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बसही के हरिहरा बड़ी नहर के पास स्थित मौर्य मोहल्ले में नाली निर्माण न होने से गंभीर जल निकासी समस्या बनी हुई है। लगभग 20 घरों का गंदा पानी सड़क और आसपास के घरों के सामने जमा हो रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नाली के अभाव में घरों के आसपास हमेशा दूषित पानी भरा रहता है। तेज दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है,

मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के संबंध में ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों को कई बार मौखिक रूप से अवगत कराया है। हालांकि, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

बार-बार अनदेखी से परेशान होकर नागरिकों ने अब उत्तर प्रदेश सरकार के IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में जनहित को ध्यान में रखते हुए हरिहरा बड़ी नहर के पास मौर्य मोहल्ला, ग्राम पंचायत बसही में शीघ्र नाली निर्माण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की गई है। इसका उद्देश्य लोगों को इस मूलभूत समस्या से राहत दिलाना और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है।

अब देखना यह है कि IGRS पर दर्ज शिकायत के बाद प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेकर कार्रवाई करता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .