• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर दीवानी न्यायालय परिसर में बम ब्लास्ट की चेतावनी से हड़कंप

मिर्जापुर दीवानी न्यायालय परिसर में बम ब्लास्ट की चेतावनी से हड़कंप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर दीवानी न्यायालय परिसर में बम ब्लास्ट की चेतावनी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्टमिर्जापुर। दीवानी न्यायालय परिसर में बम ब्लास्ट की आशंका को लेकर सनसनी फैल गई है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद से प्राप्त सूचना के आधार पर जिला जज द्वारा अवगत कराया गया कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा जनपद न्यायालय मिर्जापुर में न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को लक्ष्य बनाकर बम विस्फोट किए जाने की चेतावनी दी गई है। इस सूचना के सामने आते ही न्यायालय परिसर सहित पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए मिर्जापुर पुलिस और उनके उच्च अधिकारियों को तत्काल जांच-पड़ताल, देखरेख एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगा दिया गया है। दीवानी न्यायालय परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।इस संबंध में जिला बार एसोसिएशन मिर्जापुर की ओर से एक महत्वपूर्ण सूचना जारी कर सभी अधिवक्ताओं एवं आम जन को सतर्क रहने की अपील की गई है। बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं से अपेक्षित सहयोग प्रदान करने और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

सूचना के अनुसार संभावित खतरे की अवधि सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बताई गई है। इस दौरान न्यायालय परिसर में आने-जाने वालों को विशेष सावधानी बरतने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।घटना के बाद से न्यायालय परिसर में भय और चिंता का माहौल है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।मिर्जापुर दीवानी न्यायालय परिसर में बम ब्लास्ट की चेतावनी से हड़कंप, कचहरी परिसर खाली कराया गया, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .