• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र-: कोन में यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, यात्रियों में दहशत

सोनभद्र-: कोन में यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, यात्रियों में दहशत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

कोन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खेमपुर में गुरुवार को बस तेलगुड़वा से कोन आ रही एक यात्रियों से भरी बस की अचानक स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बतातें चलें कि तेलगुड़वा से विंढमगंज की सड़क कई वर्षों से जर्जर स्थिति में है जिसके कारण आय दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बता दें कि स्थानीय जन प्रतिनिधियों की लंबे अरसे से मांग पर रोड निर्माण कार्य तो शुरू हुआ पर कार्य पूरा नहीं हो सका जिसका नतीजा है कि आय दिन लोग चोटिल हो रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार बस में करीब 40 यात्री सवार थे जहाँ हादसे में दर्जनों यात्रियों को चोटें आने की सूचना मिली , जिनमें दो की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी भेजा है। तेलगुड़वा से कोन आ रही एक यात्रियों से भरी बस की अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया। बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस पहुंची और सभी घायलों को कोन सीएससी भेजा गया, जहां घायलों की इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल यात्रियों में से एक को सिर में गहरी चोट लगी है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस मौके पर पहुँचकर राहत कार्य शुरू किया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .