• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पंचायत सहायकों का फूटा गुस्सा, नियमित मानदेय और बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन 

पंचायत सहायकों का फूटा गुस्सा, नियमित मानदेय और बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर में पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन, जनपद शाखा ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर डिजिटल कार्यों तक पूरा सिस्टम पंचायत सहायकों के भरोसे संचालित हो रहा है, लेकिन इन कर्मचारियों की खुद की स्थिति आज भी संतोषजनक नहीं है।

जिलाध्यक्ष कृष्णा जायसवाल ने बताया कि पंचायत सहायक पिछले करीब पांच वर्षों से पंचायती राज विभाग में अहम भूमिका निभा रहे हैं और गांवों को डिजिटल बनाने में उनकी बड़ी भागीदारी है। इसके बावजूद उनके मानदेय के नियमित भुगतान की कोई ठोस व्यवस्था अब तक नहीं बन सकी है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

यूनियन ने मांग की है कि पंचायत सहायकों के मानदेय में वृद्धि की जाए और हर महीने के पहले पांच दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .