• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: दो ट्रक में टक्कर, दोनों चालकों की मौत; केबिन में चिपकी लाशों को जेसीबी से निकाला

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: दो ट्रक में टक्कर, दोनों चालकों की मौत; केबिन में चिपकी लाशों को जेसीबी से निकाला


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाठक अदलहाट कमलेश पाण्डेयउत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में दर्दनाक हादसे में दो ट्रक के चालकों की माैत हो गई। दोनों की लाशें वाहन में चिपक गई थीं जिन्हें निकालने के लिए जेसीबी बुलाई गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-मिर्जापुर हाईवे मार्ग पर रैपुरिया गांव के सामने बृहस्पतिवार की शाम को दो ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रक चालकों की मौत हो गई। एक खलासी घायल हो गया, जिसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के जरिये दोनों चालकों का शव को केबिन से बाहर निकलवाया। इस दौरान पौने तीन घंटे जाम लगा रहा।देहात कोतवाली क्षेत्र सिरसी गहरवार गांव निवासी राहुल यादव (25) खाली ट्रक लेकर मिर्जापुर की ओर जा रहा था। अदलहाट थाना क्षेत्र के रैपुरिया गांव के पास शाम साढ़े चार बजे डिवाइडर तोड़ते हुए ट्रक दूसरी लेन पर आकर वाराणसी जा रहे दाल लदे ट्रक से भिड़ गया। हादसे में राहुल यादव के अलावा दूसरे ट्रक के चालक जिगना के चड़िचा निवासी शशिकांत यादव (45) की मौत हो गई


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .