• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना पड़री पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद

थाना पड़री पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय 8382048247

मीरजापुर

 

थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः22.06.2026 को एक व्यक्ति द्वारा अज्ञात के विरूद्ध वादी की नाबालिग भतीजी के रात्रि में घर पर बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-177/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अपहृता की बरामदगी कराये जाने हेतु थानाध्यक्ष पड़री को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः30.06.2026 को उप निरीक्षक जय प्रकाश मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर बरकछा अण्डरपास के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राहुल चौहान पुत्र स्व0लालमन निवासी भरूहना बडी बारीपुर महअरिया थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया गया । थाना पड़री पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .