• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
तीन अस्पतालों कलावती क्लिनिक के ओटी सील तीन पैथाेलाॅजी सेंटरों पर ताला स्वास्थ्य विभाग का बुलडोजर चला

तीन अस्पतालों कलावती क्लिनिक के ओटी सील तीन पैथाेलाॅजी सेंटरों पर ताला स्वास्थ्य विभाग का बुलडोजर चला


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
छुट्टी चौराहे पर चर्चा का विषय बना हुआ था वह अवैध तरीके संचालित क्लीनिक हॉस्पिटल पैथोलॉजी संचालित किया जा रहा था सोनभद्र। जिले में मानक विहीन अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के डंका बजाने लगा स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को तीन अस्पतालों के ओटी को सील कर दिया।

इन अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं मिले। अवैध रूप से संचालित तीन पैथॉलाजी सेंटर भी सील किए गए, जबकि दो के संचालक ताला बंद कर भाग गए। उन्हें नोटिस जारी किया गया है।अवैध और मानक विहीन अस्पताल व पैथोलॉजी का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। इन अस्पतालों में लापरवाही के चलते आए दिन मरीजों की जान भी जा रही है। इसे लेकर
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। शनिवार को वरिष्ठ नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव और सह नोडल डॉ. कीर्ति आजाद बिंद की टीम घोरावल पहुंची। जांच के दौरान डीके पैथोलाॅजी, प्रकाश पैथाेलॉजी और सोन पैथाेलाॅजी का संचालन बिना पंजीकरण होता मिला।
मौके पर प्रशिक्षित स्टाफ भी नहीं थे। टीम ने तीनों पैथाेलॉजी को सील कर दिया। जांच टीम के आने की भनक लगने पर सिग्मा पैथोलाॅजी और ओम पैथाेलॉजी के संचालक ताला बंद कर फरार हो गए। टीम ने उन्हें नोटिस जारी किया।
इसके बाद टीम घोरावल कस्बा स्थित कलावती क्लीनिक पहुंची। क्लीनिक के रूप में पंजीकरण होने के बावजूद मौके पर अस्पताल संचालित था। अंदर ओटी भी स्थापित की गई थी। टीम ने क्लीनिक के अंदर स्थापित ओटी को सील करते हुए नोटिस जारी किया।
इसी क्षेत्र में संचालित ऊर्जांचल अस्पताल की जांच में मौके पर कोई भी सर्जन और बेहोशी का डॉक्टर नहीं मिला। कुछ ऐसी ही स्थिति ओम हास्पिटल में भी रही। विशेषज्ञ न होने पर टीम ने दोनों अस्पतालों की ओटी सील कर जवाब तलब किया।
नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव ने बताया कि तीन अस्पतालों के ओटी और तीन पैथॉलाजी सेंटरों को सील किया गया है। आगे भी अवैध और मानक के बिना चल रहे अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .