• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के गोपीगंज मार्ग पर तिलठी गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चंदन (20) की मौत हाे गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर में भर्ती कराया गया है। चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात नौ बजे कटरा कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बसही निवासी चंदन (17) अपने साथी चंदन (20) के साथ बाइक से गोपीगंज से मिर्जापुर जा रहे थे। चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर तिलठी गांव के पास पहुंचे थे कि गोपीगंज की तरफ जा रहे बाइक सवार आरिफ अली (30) और शादाब अली (20) से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे चौकी प्रभारी चेतगंज अरविंद गुप्ता ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान चंदन (20) पुत्र राजेंद्र की मौत हो गई। तीन घायलों का ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। बाइक सवार आरिफ और शादाब मेरठ के रहने वाले है। यहां कपड़ा बेचने का काम करते हैं। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .