• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_घर से इलाज कराने के लिए गईं मां-बेटी का कुएं में मिला शव_

_घर से इलाज कराने के लिए गईं मां-बेटी का कुएं में मिला शव_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

लालगंज। दिघुली गांव में बृहस्पतिवार की सुबह बेटी को दवा दिलाने के लिए गई मां और बेटी का शव शुक्रवार की दोपहर गांव के जोरवनिया तालाब के पास स्थित कुएं में उतराता मिला। पुलिस शव को कुंए से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

 

इसके बाद जांच कर रही है। दिघुली गांव निवासी सरस्वती (30) बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे छह साल की बेटी राधा को दवा दिलाने के लिए घर से गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर पति शिवप्रसाद ने रिश्तेदारों और ससुराल में फोन कर जानकारी ली। लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव से बाहर जोरवनिया तालाब के पास स्थित कुएं में बच्ची का शव उतराता देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

तलाशी के दौरान कुएं में मां सरस्वती का शव भी मिला। लालगंज थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह बताया कि कुंए में मां-बेटी का शव मिला है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .