• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सांप के काटने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, क्षेत्र में शोक

सांप के काटने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, क्षेत्र में शोक


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

*विंध्याचल।* विंध्याचल थाना क्षेत्र के शिवपुर छोटी बेदौर गांव में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम की सांप के काटने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेदौर गांव निवासी मनीष का पुत्र सिद्धार्थ, उम्र लगभग डेढ़ वर्ष, रविवार शाम करीब 7 बजे अपने घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक कहीं से आए जहरीले सांप ने उसे डस लिया। यह जानकारी परिजनों को बहुत देर में लगी जब बच्चे के मुंह से झाग निकला तो पता चला कि बच्चे के पैर में सांप काटा है। जिस पर परिजनों ने तत्काल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने घर की साफ सफाई किया तो सांप निकला था। जिसको ग्रामीणों ने सांप को अन्य स्थान पर छोड़ दिया।

 

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ के पिता मनीष गुजरात में किसी निजी कंपनी में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

 

इस आकस्मिक घटना से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में सांपों के प्रकोप को रोकने के लिए समुचित कदम उठाने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .