• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना चील्ह पुलिस द्वारा नौकरी दिलाने झांसा देकर पैसों को ठगी तथा कूटरचित नियुक्ति पत्र देने के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त गिरफ्तार

थाना चील्ह पुलिस द्वारा नौकरी दिलाने झांसा देकर पैसों को ठगी तथा कूटरचित नियुक्ति पत्र देने के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मीरजापुर

 

थाना चील्ह जनपद मीरजापुर पर दिनांकः17.03.2026 को वादी धीरज मिश्रा पुत्र केदारनाथ मिश्रा निवासी ग्राम चेकसारी थाना चील्ह जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी तथा उसकी पत्नी को नौकरी दिलाने के नाम पर ₹06 लाख की ठगी व कूटरचित नियुक्ति पत्र प्रदान करने तथा गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना चील्ह जनपद मीरजापुर पर मु0अ0सं0-38/2025 धारा 316(2),318(4),319(2),352,351(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चील्ह पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः07.06.2026 को उप निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव व प्रहलाद यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकसारी से पुरजागीर जाने वाले मार्ग से नामजद अभियुक्त ताराशंकर तिवारी पुत्र स्व0रामाजा निवासी चेकसारी थाना चील्ह जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .