• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का किया गया आयोजन

भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का किया गया आयोजन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

*लखनऊ में आयोजित मा. प्रधानमंत्री एवं मा. मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 के कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण*

 

जनपद स्तरीय भाषण/काव्य पाठ/निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित*

——————————————————–

भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल, बसंत कुंज योजना सेक्टर-जे में 65 एकड़ में विकसित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण आज मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद सोनभद्र के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।

इस अवसर पर मा. राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग श्री संजीव कुमार गोंड, पूर्व सांसद राम सकल, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, संत कीनाराम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ गोपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजीव तिवारी सहित उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने देखा एवं सुना। इस अवसर पर मा. राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग श्री संजीव कुमार गोंड, पूर्व सांसद राम सकल, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जनपद स्तरीय भाषण/काव्य पाठ/निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रोहित कुमार S/० श्री सन्तोष कुमार B.Sc.Vth Sem. भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय, दुद्वी सोनभद्र को 10 हजार रूपये का पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार से अर्चना कुमारी D/o श्री राकेश कुमार B.A.Vth Sem. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओबरा द्वितीय को 5 हजार, आकांक्षा पाठक S/o श्री जितेन्द्र पाठक B.A.IIIth Sem. राजकीय महिला महाविद्यालय, राबर्ट्सगंज तृतीय स्थान प्राप्त किया है को 2 हजार 500 देकर पुरुस्कृत किया गया।

इसी प्रकार से एकल काव्य पाठ में श्रेया शुक्ला D/o श्री राकेश चन्द्र शुक्ला XIIth राजा शारदा महेश इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज प्रथम को 10 हजार, बीनू तिवारी D/o श्री विनोद कुमार तिवारी B.Sc. Vth Sem. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओबरा द्वितीय को 5 हजार तथा अपर्णा पाण्डेय D/o श्री बनारसी देव पाण्डेय M.A..Ist Sem. सन्त कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राबर्ट्सगंज तृतीय को 2 हजार 500 देकर पुरुस्कृत किया गया। इसी प्रकार से निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया शर्मा D/o श्री सत्यनारायण शर्मा XIth शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज, ओबरा को 5 हजार, द्वितीय स्थान पर आर्यन विश्वकर्मा S/० स्व० रामवृक्ष विश्वकर्मा XIIth राजा शारदा महेश इण्टर कालेज, राबर्ट्सगंज को 3 हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर रिमझिम पाठक D/o श्री बृजमोहन पाठक XIth राजा शारदा महेश इण्टर कालेज, राबर्ट्सगंज 2 हजार की धनराशि देकर पुरुस्कृत किया गया।

इस अवसर पर मा. मंत्री जी ने छात्र-छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। मुख्य विकास अधिकारी ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी को नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा सभी को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने हेतु मार्गदर्शित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनंद पाण्डेय, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री दिव्यतोष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

—————————————


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .