• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर थाना तीतरों प्रभारी की संदिग्ध वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई    चीफ़ ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेन्द्र चौहान/कमल कश्यप

एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर थाना तीतरों प्रभारी की संदिग्ध वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई    चीफ़ ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेन्द्र चौहान/कमल कश्यप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

👉सहारनपुर

थाना तीतरों क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों मे मचा हड़कंप

थाना तीतरो प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में तीतरों क्षेत्र में दबाकर चला वाहन चेकिंग अभियान

दो दिनो‌ के‌ अंदर इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने अपनी टीम के सहयोग से 37 चालान कर वसूला 107,500 रूपए का सम्मन शुल्क

3 हूटर वाली कारो से हूटर निकलवा किए चालान तथा बुलेट मोटर साइकिल के साइलेंसर से पटाखे छोड हीरोपंती दिखाने वालो को भी बख्शा नही गया

सहारनपुर

वाहन चेकिंग अभियान का मतलब किसी को परेशान करना नहीं,बल्कि राहजनी एवम सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है।जी हां हम बात कर रहे हैं,थाना तीतरों क्षेत्र मे दो दिनों से लगातार जारी वाहन चेकिंग अभियान की,जहां के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से 3 हूटर वाली कारों सहित 37 वाहनों के चालान किए,जिनमें एक पटाखा छोड़ने वाली एक बुलेट मोटर साइकिल भी शामिल हैं,से वसूला 1 लाख 7500 रूपए से अधिक का सम्मन शुल्क।बता दे,कि दो दिन से लगातार इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग अभियान में लगे हुए है ,और कल रात तक उन्होंने लगभग 37 वाहनों के चालान किए,जिनसे 107,500 रूपए का सम्मन शुल्क भी वसूला गया।सोलह जून 2024 को थाना तीतरों क्षेत्र के भिन्न भिन्न स्थानों पर संदिग्ध वाहनों व चार पहिया वाहनो हूटर,काली फिल्म एवम लाल/नीली बत्ती की भी चेकिंग की गई,तो वहीं पटाखा छोड़ने वाली एक बुलेट मोटर साइकिल एवम एक क्रेटा कार से हूटर निकलवा 25 चालान कर वसूला 69,500 रूपए का जुर्माना।जबकि इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने ही 18 जून 2024 को भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताड़ा एवम पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन के दिशा निर्देशों का सख्ती के साथ पालन करते हुए तीतरों क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की गई,जिसमें 12 चालान कर 38000 रूपए सम्मन शुल्क वसूला गया,जिसमें दो हूटर वाली कार भी शामिल हैं,जिनका हूटर उतरवाया गया व उनका चालान भी किया गया।दो दिन के इस वाहन चेकिंग अभियान में तीतरों पुलिस ने टोटल 1 लाख 7,500 रूपए का वसूला सम्मन शुल्क। पुलिस की इस तेज तर्रार कार्रवाई से वाहन चालकों मे भारी खलबली मची रही।हम आपको बता दें,कि यह वही तीतरों इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह है,जिनके द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान से जहां आसपास के थाना क्षेत्रो मे राहजनी की घटनाएं कम देखने को मिली है,तो वहीं सड़क दुर्घटनाओं में भी भारी कमी आई है।प्रमोद कुमार सिंह की अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई इतनी जबरदस्त है,कि अनेकों बदमाश तो क्षेत्र ही छोड़कर 9-2-11 हो चुके है,और जो बचे है वह पुलिस की इस कार्रवाई के डर से भूमिगत हो चुके है।जबकि स्वम इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है,कि सभी वाहन चलाने वाले यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाए तथा तीन सवारी बिठाकर वाहन कभी ना चलाए,क्योंकि घर आपका कोई इंतजार कर रहा है।रिपोर्ट-सुरेन्द्र चौहान/

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .