• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विश्व पर्यावरण दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर हरियाली ऑर्गेनिक डिपो द्वारा पेड़ लगाकर किसानों को किया गया जागरूक 

विश्व पर्यावरण दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर हरियाली ऑर्गेनिक डिपो द्वारा पेड़ लगाकर किसानों को किया गया जागरूक 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर – जमालपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा मदरा- शाहपुर माफी में विश्व पर्यावरण के दिवस पर हरियाली ऑर्गेनिक डिपो द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया । इस अवसर पर नारी ज्योति शाश्वत एग्रो फार्मर कंपनी एवं सुस्वागतम किसान बैठक प्रशिक्षण की टीम ने हिस्सा लिया हरियाली ऑर्गेनिक डिपो का 5 जून को दूसरा वर्ष पूर्ण हुआ। इस विशेष अवसर पर ब्रांच मैनेजर वंदना सिंह पटेल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अंधाधुंध किसानों द्वारा खेतों में यूरिया,डाई,पोटास, युक्त खांदो को खेतों में दिया जा रहा है, जिसके कारण खेत की उर्वरा शक्ति नष्ट होकर मृदा की कठोरता बढ़ती जा रही है जो कि आने वाले समय के लिए या ठीक नहीं है। खांदो से पैदावार तो बढ़ रही है लेकिन विश्व के प्रत्येक घर में शुगर, बीपी, कैंसर एवं त्वचा संबंधी रोग बहुत ज्यादा मात्रा में उत्पन्न हो रहे हैं और इसके लक्षण लोगों में दिखाई दे रहे हैं ।डीपो के प्रधान मेंबर अनिल सिंह पटेल ने कहा कि मृदा को सुधारना है तो किसानों को स्वयं ही ऑर्गेनिक खाद का उत्पादन करके खेतों में प्रयोग करना होगा और प्रत्येक किसानों को विश्व पर्यावरण के दिवस पर पर्यावरण संतुलन के लिए एक-एक पेड़ अवश्य लगाना होगा। जिससे पर्यावरण में संतुलन की स्थिति बनी रहेगी। मुख्य अतिथि के रूप में विकास पांडे भावी जिला पंचायत सदस्य जमालपुर ने कहा कि पर्यावरण को बचाना है तो ऑर्गेनिक खेती पर ध्यान देना होगा और प्रत्येक लोगों को एक-एक पेड़ अवश्य लगाना होगा, प्रत्येक विश्व पर्यावरण दिवस पर यह संकल्प लेना होगा लोगों को तभी हमारा पर्यावरण संतुलित रहेगा और हम सुरक्षित रहेंगे। इस कार्यक्रम में लकी ड्रा के माध्यम से 11 किसान भाइयों को नीम, नींबू, जामुन इत्यादि के पौधे वितरण किया गया किसान भाइयों के रूप में पाखंडू , राम जी, दशरथ, महेश सिंह पटेल, आनंद पटेल, रणजीत सिंह, मानसिंह अन्य गांवों एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस शुभ अवसर पर हरियाली ऑर्गेनिक डिपो द्वारा उपस्थित पत्रकारों को भी पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .