• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
कुणाड़ी देवी धाम मंदिर पहुंचकर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने की पूजा-अर्चना* *जिलाधिकारी ने मंदिर के पूजारी से सीधा संवाद कर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में ली जानकारी

कुणाड़ी देवी धाम मंदिर पहुंचकर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने की पूजा-अर्चना* *जिलाधिकारी ने मंदिर के पूजारी से सीधा संवाद कर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में ली जानकारी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

   चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

———————————————-

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा व मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने आज सुदूर क्षेत्र के कुणाड़ी गांव में स्थित  श्री कुणाड़ी देवी धाम मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर, मंदिर परिसर की स्थिति का जायजा भी लिये। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को मंदिर परिसर में देख लोग पुजारी के साथ ही उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की, इस दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर के पूजारी से सीधा संवाद कर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली।  इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) श्री रोहित यादव, जिला विकास अधिकारी श्री हेमन्त सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल श्री राजेश सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा श्री विवेक सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह द्वारा भी मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्री नमिता शरण, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री रमाशंकर यादव, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

———————————

 

—————————————


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .