• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_अनाथ बच्चों को ₹4000 प्रति माह देने के लिए डीएम मिर्जापुर ने खुलवाया खाता_

_अनाथ बच्चों को ₹4000 प्रति माह देने के लिए डीएम मिर्जापुर ने खुलवाया खाता_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

आज दिनांक 25.04.2025 को जिलाधिकारी मीरजापुर द्वारा रंगीता पुत्री स्वर्गीय राजकुमार, निवासी ग्राम-धौरुपुर, राजपुर, विकास खंड-सिटी, जनपद-मीरजापुर के प्रार्थना पत्र पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एक ही परिवार के सात अनाथ बच्चों में से तीन बच्चों को स्पॉन्सरशीप योजना, जिसमें धनराशि रू04,000/- प्रतिमाह की दर से प्रत्येक बच्चे को एवं एक बच्चे को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, जिसमें धनराशि रू0 2,500/- प्रतिमाह की दर से प्रदान किये जाने हेतु बच्चो का खाता खोलवाते हुए उन बच्चो का आवेदन पत्र भरवाते हुए स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इस के साथ ही साथ उन बच्चो को राशन कार्ड में यूनिट बढ़वाया गया। इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी संजय कुमार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी द्वाराबच्चो को आवास प्रदान कराये जाने , शिक्षा प्रदान कराये जाने व अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ प्रदान किये जाने हेतु संबंधित अधिकारीगण को निर्देश दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .