
ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र जिले में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी सोने के बाद उठा ही नहीं। उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया। सोनभद्र जिले के अनपरा थानाक्षेत्र के औड़ी-सिंगरौली हाईवे किनारे वाहन एजेंसी के सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। परिजन पहुंचे तो कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने में लगी रही।रात आठ बजे वह ड्यूटी गया और देर रात उसकी तबियत खराब हो गई। तीन बार शौचालय जाने के बाद वह अपने केबिन में बिस्तर पर सोने चला गया, उसके बाद उठा ही नहीं। सुबह जब अगली पाली का सुरक्षाकर्मी ड्यूटी करने पहुंचा और उठाने लगा तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और एजेंसी के अन्य कर्मचारियों से बात की। परिजन कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। परिजनों का कहना है कि जब उनकी तबियत खराब थी, तो उन्हें घर क्यों नहीं भेजा गया और घरवालों को सूचना क्यों नहीं दी गई। कंपनी के जिम्मेदार अधिकारीयों से वार्ता किए बिना शव को उठाने से मना कर दिया।