
इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, अस्पताल सील विश्वास हॉस्पिटल घोरावल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सिरसाई गांव शुक्रवार की भोर में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान कुंदन कोल (65) की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हुई है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, दोपहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।तिलौली कला गांव निवासी कुंदन कोल (65) के पुत्र त्रिलोकी के मुताबिक पिता की तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें सिरसाई में संचालित एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार की शाम भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान पिता की मौत शुक्रवार की भोर में लगभग 3 बजे मौत हो गई। सूचना पर घोरावल कस्बा चौकी इंचार्ज अजय कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना के बाद निजी अस्पताल के संचालक, डॉक्टर और कर्मचारी भाग गए थे। कोतवाल आरएस वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दोपहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया