
थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 117/25, धारा 316(5), 318(4), 351(2) बीएनएस से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 06.07.2025 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 117/25, धारा 316(5), 318(4), 351(2) बीएनएस से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त अंबिका जायसवाल पुत्र स्व0 मोतीलाल निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को समय करीब 07:30 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
अभियुक्त अंबिका जायसवाल ने थाना क्षेत्र के अनेक नागरिकों को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में रुपये जमा करने के नाम पर धोखाधड़ी से LUCC (एलयूसीसी) में करोड़ों रुपये जमा करवाए। परिपक्वता (मैच्योरिटी) के बाद जब ग्राहकों ने अपने रुपये वापस मांगे, तो अभियुक्त ने टालमटोल कर रुपये वापस नहीं किए और उनके बांड भी हड़प लिए।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
अंबिका जायसवाल, पुत्र स्वर्गीय मोतीलाल, निवासी डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तार करने वाली टीम:-
01.उप निरीक्षक अशोक सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
02.हेड कांस्टेबल विपिन जायसवाल थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
03.कांस्टेबल अजीत यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।