
जलालाबाद फ्लाईओवर पर चलती कार बनी आग का गोला
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
-कार मे सवार बाप बेटों ने कूदकर बचाई जान
बिजनौर – नजीबाबाद मे देर रात बड़ा हादसा होने से टला चलती कार बनी आग का गोला कार मे सवार तीन लोगो ने कार से कूदकर बचाई अपनी जान मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी महनत के बाद आग पर पाया काबू देखते ही देखते कार जलकर हुई राख।
आपको बता दे की ये हादसा देर रात लगभग 12:30 बजे के आसपास हुआ है। बताया जा रहा है की नजीबाबाद के जलालाबाद मे फ्लाईओवर पर एक आर्टिका कार मे अज्ञात कारणों के चलते अचानक भयंकर आग लग गई। जिसमे सवार तीन लोगो ने कार मे आग लगती देख कूद कर बामुश्किल अपनी जान बचाई इस दौरान देखते ही देखते कार जलकर मिनटो मे राख हो गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया तब तक कार जलकर राख हो गई। गनीमत ये रही हादसे मे कोई जनहानि नही हुई। कार सवार अबुजर निवासी मोहल्ला वाहिद नगर ने बताया की उसने अपनी अर्टिका कार ठीक करवाई थी। जिसके बाद वो अपने भाई और पिता के साथ कार की ट्राई लेने के लिए गया था इस दौरान जैसे ही कार जलालाबाद मे फ्लाई ओवर पर पहुंची तो अचानक अज्ञात कारणों के चलते कार मे भयंकर आग लग गई और कार देखते ही देखते मिनटो मे जलकर राख हो गई। घटना से राहगीरों मे हड़कंप मच गया।