• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
प्रतिदिन 400 से ज्यादा जांच, टाइफाइड व डेंगू के मरीजों की संख्या ज्यादा

प्रतिदिन 400 से ज्यादा जांच, टाइफाइड व डेंगू के मरीजों की संख्या ज्यादा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। मौसम में उतार चढ़ाव के कारण मौसणी बीमारियां पांव पसार रहीं हैं। इस कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। मरीजों के बढ़ने से पैथोलॉजी में जांच कराने वालों की संख्या में भी वृद्धि हो गई है।मिर्जापुर। मौसम में उतार चढ़ाव के कारण मौसणी बीमारियां पांव पसार रहीं हैं। इस कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। मरीजों के बढ़ने से पैथोलॉजी में जांच कराने वालों की संख्या में भी वृद्धि हो गई है।जुलाई में 200 मरीजों की प्रतिदिन जांच होती थी, अब यह संख्या 400 के पार हो गई है। सुबह से दोपहर तक पैथोलॉजी में मरीजों की कतार रहती है। इसमें सबसे अधिक जांच सीबीसी, मलेरिया, टाइफाइड और डेंगू की हो रही है।बरसात होने के बाद संक्रामक रोग बढ़ा है। लोग वायरल बुखार और अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे है। बुखार से राहत नहीं मिलने पर डॉक्टर मलेरिया, टाइफाइड और डेंंगू की जांच लिख रहे है।

मरीजों को तीन बार लाइन लगानी पड़ रही है। एक बार जांच का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए और दूसरा रक्त ट्यूब लेने के लिए। तीसरी लाइन रक्त नमूना निकलवाने के लिए लगानी पड़ रही है।

सोमवार के दिन तो संख्या 500 को पार कर जा रही है।

इसमें सबसे अधिक 300 लोगों की सीबीसी की जांच हो रही है। 200 टायफाइड, 180 मलेरिया और 100 डेंगू की जांच हो रही है। जिले में डेंगू के 16 मरीज मिल चुके हैं। जो आरटीपीसीआर जांच में मिले है। संभावित डेंगू मरीजों की संख्या ज्यादा है। एक सप्ताह पहले डेंगू मरीजों की संख्या 10 हो गई थी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .