• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
चांदी के दाम बढ़ने से 10 हजार से ज्यादा लोगों का काम बंद

चांदी के दाम बढ़ने से 10 हजार से ज्यादा लोगों का काम बंद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। चांदी की लगातार बढ़ रही कीमतों से कारोबारी और निवेशक दोनों हैरान व परेशान हैं। लगातार बढ़ती कीमतों ने सराफा बाजार की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। ऊंचे दाम से प्रतिष्ठानों पर न तो पहले की तरह ग्राहक आ रहे हैं और न ही निवेशक इसमें खुलकर पैसा लगा पा रहे हैं। चांदी के दाम में बढ़ोतरी से जिले के लगभग 10 हजार से अधिक कारीगर व सराफा कारोबारियों को काम मिलना बंद हो गया।लगन शुरू होने वाला है। सोने-चांदी के भाव में अप्रत्याशित वृद्धि से बाजार में आई सुस्ती का सबसे गहरा असर सराफा कारीगरों पर पड़ रहा है। ग्राहकों के न आने से कारीगरों के समक्ष भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सराफा व्यापार मंडल के जिला मंत्री शिव मुंदड़ा का कहना है कि जिले में सोना लगभग डेढ़ लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी तीन लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। इससे सराफा कारोबार से जुड़े व्यापारियों एवं कारीगरों असर पड़ रहा है। बढ़े भाव में काम ना होने से लगभग 10 हजार परिवार के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .