
विधायक ने फार्मर रजिस्ट्री रथ को दिखाई हरी झंडी, किसानों को सरकारी योजनाओं का दिलाएगा लाभ
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
राजगढ़ मीरजापुर स्थानीय विकासखंड मुख्यालय से शनिवार दोपहर 12 बजे विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने तहसील स्तरीय फार्मर रजिस्ट्री एवं पीएम किसान सम्मान निधि जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ मड़िहान तहसील की विभिन्न न्याय पंचायतों और ग्राम पंचायतों में किसानों को जागरूक करेगा।
इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को फार्मर रजिस्ट्री और पीएम किसान सम्मान निधि के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करने तथा सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभउठाने में सहायता करना है। सहायक विकास अधिकारी कृषि राजगढ़, संतोष कुमार मौर्य ने जानकारी दी कि मड़िहान तहसील में लगभग 38 प्रतिशत किसान अभी भी फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हैं।
इन किसानों तक जागरूकता पहुंचाने के लिए यह रथ विभिन्न गांवों का दौरा करेगा। प्रचार-प्रसार के माध्यम से किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व के बारे में बताया जाएगा, ताकि वे भविष्य की सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी कृषि पटेहरा डॉ. अंकित सिंह, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता राज कपूर सिंह और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह सहित ब्लॉक के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।