• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिशन शक्ति”: महिला सुरक्षा, *सम्मान और स्वावलंबन हेतु पुलिस की सशक्त पहल- महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति” अभियान

मिशन शक्ति”: महिला सुरक्षा, *सम्मान और स्वावलंबन हेतु पुलिस की सशक्त पहल- महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति” अभियान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिशन शक्ति”: महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु पुलिस की सशक्त पहल-*

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत, सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

सोनभद्र पुलिस इस मिशन के अंतर्गत निम्न प्रमुख गतिविधियाँ संचालित कर रही है: सुनिश्चित करने हेतु विशेष प्रबंध:*

* महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एवं 112 इमरजेंसी सेवा को अधिक प्रभावी बनाया गया है।

* सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं, जहाँ पीड़िताओं की गोपनीयता और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाता है।

* जनपद में एन्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा नियमित गश्त, निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

* स्कूल, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

 

*2. जागरूकता एवं संवाद:*

* स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर पुलिस द्वारा “महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम”, सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग और लॉ इनफोर्समेंट अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

* बालिकाओं को उनके अधिकारों, साइबर अपराधों से सुरक्षा, तथा महिला संबंधित कानूनों की जानकारी दी जा रही है।

 

*3. सहयोग और संवाद पर बल:*

* पुलिस, समाज के सभी वर्गों विशेषकर महिला स्वयं सहायता समूहों, शिक्षकों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर मिशन शक्ति को एक जन आंदोलन का स्वरूप दे रही है।

* सभी थानों में “महिला जनसुनवाई दिवस” का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाता है।

 

*अपील:*

सोनभद्र पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे मिशन शक्ति के उद्देश्यों को सफल बनाने हेतु सहयोग करें। किसी भी प्रकार की महिला/बालिका से संबंधित अपराध, उत्पीड़न अथवा असामाजिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

”एक सुरक्षित समाज की नींव – नारी का सम्मान और संरक्षण।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .