• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर सड़क के हादसा दो लोगों की हुई मौत

मिर्जापुर सड़क के हादसा दो लोगों की हुई मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

घटना स्थल बताया जा रहा है

 

बुधवार को हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो किशोरों का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस लाइन मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समय रहते इसे विफल कर दिया। ग्रामीण पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक मुआवजे की मांग कर रहे थे। यह हादसा बुधवार शाम पड़ी थाना क्षेत्र के आमघाट गांव में हुआ था। सरिया लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 15 वर्षीय संजय और 14 वर्षीय अमन की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, आमघाट गांव निवासी बऊ पांडेय का ट्रैक्टर सरिया लाने नगर गया था। लौटते समय चालक ने गांव के चार किशोरों को घुमाने के बहाने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठा लिया। जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर एक नाबालिग लड़का चला रहा था।सरिया लादकर ले जा रहा था सरिया लादकर जब ट्रैक्टर कोटवा कम्हारी गांव की ओर जा रहा था, तभी आमघाट के पास चढ़ाई वाले ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के दौरान ट्रॉली पर सवार दो किशोर कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हालांकि, संजय और अमन सरिया के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पड़री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों को थाना पड़री बुलाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .