
मिर्जापुर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को मिर्जापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
थाना जिगना पुलिस द्वारा सामुहिक दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार—
थाना जिगना जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 16.10.2023 को थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत निवासिनी एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी की पुत्री के साथ दुष्कर्म के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-147/2024 धारा 376,506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तार हेतु प्रभारी निरीक्षक जिगना को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 13.07.2024 को प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय थाना जिगना मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रोहित कुमार निवासी चकिया बजटा थाना जिगना जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 376डी,504,323 भादवि में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया