• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर पुलिस ने अपराधियों एवं नामदर्जो के खिलाफ की कार्रवाई

मिर्जापुर पुलिस ने अपराधियों एवं नामदर्जो के खिलाफ की कार्रवाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

थाना चुनार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तारथाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः21.09.2025 को वादी संस्कार गुप्ता निवासी चेनारी जनपद रेहतास बिहार द्वारा नामजद अभियुक्तों द्वारा वादी व वादी के दोस्त के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-451/2025 धारा 110,351(3),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः25.09.2025 को उप निरीक्षक राजकरन सिंह व उप निरीक्षक अभयराज पाल मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त 1. विशाल निवासी बस्तरा पाण्डेय थाना लालगंज जनपद मीरजापुर व 2. तेज प्रताप निवासी सरौली उगापुर थाना औराई जनपद भदोही कोअंतर्गत धारा 109(1),351(3),352 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*2. थाना को0देहात पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी गिरफ्तार —*

“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0देहात पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 25.09.2025 को उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह पुलिस टीम द्वारा एक नफर वारण्टी अनिल कुमार निवासी बरकछा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।. थाना को0कटरा पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी गिरफ्तार —*

“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0कटरा पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 25.09.2025 को उप निरीक्षक चन्द्रभान सिंह पुलिस टीम द्वारा एक नफर वारण्टी राहुल सोनकर निवासी शितला माता मंदिर थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गयाजनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 16 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*

थाना को0कटरा-02

थाना विन्ध्याचल-03

थाना कछवां-02

थाना चिल्ह-01

थाना लालगंज-01

थाना हलिया-01

थाना जिगना-05

थाना जमालपुर-01


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .