• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर: आषाढ़ के चौथे सोमवार पर मां शीतला धाम और माता दुलारों धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

मिर्जापुर: आषाढ़ के चौथे सोमवार पर मां शीतला धाम और माता दुलारों धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

आषाढ़ मास के चौथे सोमवार को मिर्जापुर जनपद के छानबे क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां शीतला धाम, विजयपुर एवं माता दुलारों धाम, डेरवा में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के भोर से ही दोनों मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। जिले के अलावा आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने माता के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की।

स्थानीय परंपरा और धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रद्धालुओं ने सबसे पहले माता दुलारों धाम, डेरवा में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद मां शीतला धाम, विजयपुर पहुंचकर माता का दर्शन किया, चुनरी, नारियल, फूल-माला और भोग-प्रसाद अर्पित कर मनोकामनाएं मांगी। मंदिर परिसर पूरे दिन माता के जयकारों, घंटों और शंखनाद से भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे। गैपुरा-लालगंज मार्ग पर बैरियर लगाकर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई, जिससे मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई और श्रद्धालुओं का आवागमन सुचारु रूप से चलता रहा।

मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी गई, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिसकर्मी भीड़ को व्यवस्थित ढंग से दर्शन कराने में जुटे रहे। प्रशासन की बेहतर व्यवस्थाओं के चलते पूरे दिन दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। आस्था, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर इस पावन अवसर पर दोनों शक्तिपीठों में पूरे दिन भक्तों का जनसैलाब उमड़ता रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .