• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर-घोरावल का संपर्क टूटा

मिर्जापुर-घोरावल का संपर्क टूटा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

घोरावल। तहसील क्षेत्र में मंगलवार से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बेलन और बकहर नदियों के उफान पर आने से कई मार्गों पर जलभराव और पुलों के डूबने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। सबसे गंभीर स्थिति घोरावल-मिर्जापुर मार्ग पर धुरकरी गांव के पास बनी बकहर नदी पुल की है। पुल के ऊपर करीब पांच फीट तक पानी बह रहा है, जिससे मिर्जापुर से घोरावल का सीधा संपर्क कट गया है।बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा तो कांवड़ यात्रा पर भी असर पड़ सकता है। मिर्जापुर की ओर जाने वाले राहगीरों को अब राजगढ़ या भैंसवार होकर 20 से 30 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। उधर, शिवद्वार मार्ग, कोहरथा मार्ग, गुरूवल मार्ग और मंदहा मार्ग पर बेलन नदी भी उफान पर है। मंगलवार रात से लेकर बुधवार रात तक मूसलधार बारिश होती रही, जिससे क्षेत्र की सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा। हालांकि बृहस्पतिवार को दिनभर बारिश नहीं होने से थोड़ी राहत मिली। मुक्खा बांध के सभी फाटक खोल दिए गए हैं, जिससे जलस्तर में कुछ कमी देखी जा रही है।बिजली, पेयजल और नेटवर्क सेवा भी प्रभावित

लगातार बारिश से घोरावल नगर और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे पेयजल और मोबाइल नेटवर्क की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों घरों में पानी घुसने से लोग खासे परेशान हैं। नगर के सीएचसी अस्पताल मार्ग, वन विभाग कार्यालय परिसर, मुक्खा मोड़, खुटहां बाईपास सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे आवाजाही में भारी दिक्कतें आ रही हैं।

तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव प्रभावित

मौसम का कहर घोरावल नगर समेत शिवद्वार, खड़देऊर, जानर, सिहावल, मुसहां, धरसड़ा, बिसरेखी, केवटा, डोरिहार, पेढ़, विसुंधरी, भैंसवार, बेलाही, जोगिनी, तिलौलीकला, खुटहनिया, मंदहा, गुरुबल, धनावल, सोतिल, धौराकुंड, अहरौरा, राजिम, गुरेठ, कोहरथा, पड़वनिया, लोहांडी, परसौना, घुवास, मूर्तिया, उभ्भा, लहास, मुक्खा, कुसुम्हा, कड़िया, महुआंव पांडे, खजुरौल, मुसरधारा, पनौली, खरुआंव, मुडिलाडीह, बरसोता सहित लगभग सभी गांवों में देखा जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .