• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर,आगामी त्योहारों को लेकर डीएम–एसपी ने पीस कमेटी के साथ की बैठक

मिर्जापुर,आगामी त्योहारों को लेकर डीएम–एसपी ने पीस कमेटी के साथ की बैठक


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मीरजापुर।

आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में शिवरात्रि, रमजान सहित अन्य आने वाले त्योहारों को सकुशल, निर्बाध और आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित धर्मगुरुओं और पीस कमेटी के पदाधिकारियों से शांति,सौहार्द और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक (यूटी), सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों के साथ-साथ विभिन्न धर्मगुरु एवं पीस कमेटी के पदाधिकारी मौजूद


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .