• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर जिले ने जल संरक्षण और समेकित जल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार में देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है

मिर्जापुर जिले ने जल संरक्षण और समेकित जल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार में देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, तत्कालीन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार को राष्ट्रीय जल पुरस्कार और ‘जल संचय जनभागीदारी’ पुरस्कार प्रदान किया।यह सम्मान वित्तीय वर्ष 2024-25 में ‘जल जीवन मिशन’ और ‘अटल भू-जल योजना’ के तहत विभिन्न विभागों के माध्यम से किए गए प्रभावी कार्यों और जनभागीदारी आधारित जल संरक्षण प्रयासों के लिए दिया गया है। तालाब से नदियों तक… जिले में हुआ व्यापक काम मिर्जापुर में जल संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गईं। तालाबों का गहरीकरण ग्रामीण और शहरी इलाकों में सोकपिट निर्माण बंधी निर्माण वन विभाग की भूमि पर ट्रेंच निर्माण कर्णवती और लोहंदी जैसी छोटी नदियों का सुंदरीकरण वर्षा जल संचयन संरचनाओं का विकासइन सभी कार्यों में स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे जल स्तर सुधारने और जल संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने में बड़ी मदद मिली। सम्मान प्राप्त करने के बाद जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि यह उपलब्धि जिले की पूरी टीम, विभागों के कर्मियों और आम जनता की भागीदारी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जल सुरक्षा को मजबूत करने और संसाधनों के संरक्षण के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .