• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर,13 मार्च की गैस बुकिंग के बाद भी नहीं मिली डिलीवरी

मिर्जापुर,13 मार्च की गैस बुकिंग के बाद भी नहीं मिली डिलीवरी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर में LPG संकट गहराया: 13 मार्च की बुकिंग के बाद भी नहीं मिली डिलीवरी, उपभोक्ता परेशानमिर्जापुर। जनपद में रसोई गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि 13 मार्च 2026 को गैस सिलेंडर बुक कराने के बावजूद अब तक डिलीवरी नहीं हो सकी है, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इन संदेशों के बावजूद जमीनी स्थिति इससे अलग नजर आ रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई दिनों के इंतजार के बाद भी सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे घरों में खाना बनाने तक की समस्या उत्पन्न हो गई है।इसी बीच कुछ जागरूक और देशभक्ति भावना रखने वाले उपभोक्ता इस समस्या को वैश्विक परिस्थितियों से जोड़कर भी देख रहे हैं। उनका कहना है कि विश्व स्तर पर उत्पन्न हो रही परिस्थितियों का असर गैस आपूर्ति पर पड़ रहा है, फिर भी वे भारत सरकार की पहल और प्रयासों की सराहना करते नजर आ रहे हैं।वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। भाजपा सहित विभिन्न दलों के नेताओं के सामने इस मुद्दे पर जवाब देने की चुनौती खड़ी हो गई है, और सिलेंडर आपूर्ति को लेकर सभी के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। हालांकि अभी भी भारी संख्या में ऐसी उपभोक्ता है जो वैश्विक संकट में संयम के साथ वैकल्पिक व्यवस्था पर ज्यादा भरोसा करते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .