
मीरजापुर: कुशियारा फॉल में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर, 25 जुलाई 2026। जनपद मीरजापुर के थाना लालगंज क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कुशियारा फॉल में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव शनिवार को दूसरे दिन बरामद कर लिया गया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कुशियारा फॉल में नहाते समय युवक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, गोताखोरों एवं ग्रामीणों की मदद से देर शाम तक तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
शनिवार 25 जुलाई 2026 को सुबह एक बार फिर पुलिस एवं गोताखोरों की टीम ने खोज अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद पानी में उतराया हुआ शव बरामद हुआ। शव की पहचान जयकुमार पुत्र अनिल कुमार, निवासी कलना गहरवार, थाना विंध्याचल, जनपद मीरजापुर के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। वहीं प्रशासन ने बरसात के मौसम में जलप्रपातों, नदियों एवं गहरे जलाशयों में नहाने से बचने की अपील करते हुए लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध किया है।