
मिर्जापुर (अदलहाट), 9 जुलाई 2026। गुरुवार शाम लगभग 4:45 बजे अदलहाट क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में झमाझम वर्षा होने लगी, जिससे भीषण उमस और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली।
बारिश शुरू होते ही बच्चे घरों से बाहर निकल आए और बारिश की फुहारों में जमकर मस्ती करते दिखाई दिए। किसी ने कागज की नाव चलाकर आनंद लिया तो कोई बारिश में भीगते हुए खेलता नजर आया। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और पूरे क्षेत्र में बारिश का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
वहीं किसानों और आम नागरिकों ने भी इस वर्षा का स्वागत किया। लोगों का कहना है कि लंबे समय से उमस भरी गर्मी से परेशान थे और इस बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। कई स्थानों पर सड़कें पानी से भर गईं, लेकिन लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। बरसात के बाद वातावरण पूरी तरह ठंडा और ताजा हो गया, जिससे अदलहाट क्षेत्र में प्राकृतिक सुंदरता भी निखर उठी।