
मिर्जापुर। होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को खराब गुणवत्ता वाले 1160 किलो पेठे को सीज कर दिया गया। उसकी अनुमानित कीमत 71300 रुपये बताई जा रही है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
विंध्याचल मार्ग पर स्थित छोटी बसई पुतलीघर के निकट संचालित पेठा निर्माण शाला की टीम ने जांच की। प्रतिष्ठान का लाइसेंस भी नहीं था। मौके पर अत्यंत खराब और हानिकारक स्थिति में पेठे का निर्माण हो रहा था। खराब गुणवत्ता के कच्ची सामग्री सहित प्रतिष्ठान में उपस्थित किसी भी कर्मचारी का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं मिला। जहां पेठा बन रहा था वहीं कर्मचारी पान गुटखा खाकर थूके थे। पानी की निकासी की कोई उचित व्यवस्था भी नहीं थी। खरीद फरोख्त के बिल वाउचर भी नहीं थे। पेठे का नमूना संग्रहित करते हुए 1160 किलोग्राम पेठा सीज कर दिया गया। साथ ही खाद्य कारोबार कर्ता को अग्रिम निर्देशों तक खाद्य प्रतिष्ठान बंद रखने को कहा गया। कार्रवाई में नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. मंजुला सिंह, रवि शेखर कुशवाहा, राजेश मौर्य, संदीप कुमार सिंह, संदीप कुमार श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में पुरजागीर चिल्ह स्थित खाद्य कारोबारकर्ता व भट्टी संचालक विजय शंकर की भट्टी से खोवे का भी नमूना लिया गया
मिर्जापुर। होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को खराब गुणवत्ता वाले 1160 किलो पेठे को सीज कर दिया गया। उसकी अनुमानित कीमत 71300 रुपये बताई जा रही है।
विंध्याचल मार्ग पर स्थित छोटी बसई पुतलीघर के निकट संचालित पेठा निर्माण शाला की टीम ने जांच की। प्रतिष्ठान का लाइसेंस भी नहीं था। मौके पर अत्यंत खराब और हानिकारक स्थिति में पेठे का निर्माण हो रहा था। खराब गुणवत्ता के कच्ची सामग्री सहित प्रतिष्ठान में उपस्थित किसी भी कर्मचारी का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं मिला। जहां पेठा बन रहा था वहीं कर्मचारी पान गुटखा खाकर थूके थे। पानी की निकासी की कोई उचित व्यवस्था भी नहीं थी। खरीद फरोख्त के बिल वाउचर भी नहीं थे। पेठे का नमूना संग्रहित करते हुए 1160 किलोग्राम पेठा सीज कर दिया गया। साथ ही खाद्य कारोबार कर्ता को अग्रिम निर्देशों तक खाद्य प्रतिष्ठान बंद रखने को कहा गया। कार्रवाई में नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. मंजुला सिंह, रवि शेखर कुशवाहा, राजेश मौर्य, संदीप कुमार सिंह, संदीप कुमार श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में पुरजागीर चिल्ह स्थित खाद्य कारोबारकर्ता व भट्टी संचालक विजय शंकर की भट्टी से खोवे का भी नमूना लिया गया।
अब तक लिए गए हैं आठ नमूने
मिर्जापुर। होली के चलते बृहस्पतिवार से खाद्य विभाग द्वारा लगातार जांच की जा रही है अब तक कुल आठ नमूने, जिनमें तीन खोवा, एक डालडा घी, एक मसाला व एक दूध के संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त ने कहा कि खाद्य कारोबारकर्ता किसी भी प्रकार के मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री न करें, ऐसा करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।