• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
छात्रा का इंस्टाग्राम पर फेक एकाउन्ट बनाकर अश्लील फोटो वायरल करने वाली मास्टर माइंड युवती गिरफ्तार

छात्रा का इंस्टाग्राम पर फेक एकाउन्ट बनाकर अश्लील फोटो वायरल करने वाली मास्टर माइंड युवती गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली छात्रा की फेक आईटी बनाकर उसका फोटो लगाकर किसी अनजान व्यक्ति द्वारा अश्लील फोटो व विडियो Edit करके इन्स्टाग्राम पर वायरल किया जा रहा था। जिसकी शिकायत छात्रा द्वारा थाना ओबरा पर की गयी।उक्त शिकायत के आधार पर थाना ओबरा पर मुकदमा अपराध संख्या 127/2024 धारा 67 सूचना प्रोधोगिकी (संशोधिन) अधिनियम (2008) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के आदेश क्रम में क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन में थाना साइबर व थाना ओबरा की संयुक्त टीम द्वारा पीड़िता के इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाले अभियुक्ता का नाम पता अज्ञात की जाँच के क्रम में इंस्टाग्राम व टेलीकॉम कम्पनियों से समन्वय स्थापित कर साक्ष्य संकलन कर तकनीकि विश्लेषण किया गया तो ओबरा जनपद सोनभद्र की रहने वाली युवती का नाम प्रकाश में आया । जिस मोबाइल से फेक इंस्टाग्राम अकाउन्ट बनाया गया था, वह मोबाइल बरामद कर अभियुक्ता को हिरासत पुलिस में लेकर विधिक कार्यवाही की गयी। घटना में प्रयुक्त मोबाइल- One Plus मल्टी मीडिया बरामद हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .