• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पंखे से लटका मिला शव — हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पंखे से लटका मिला शव — हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मिर्जापुर। जनपद के चुनार थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विवाहिता का शव घर के अंदर पंखे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

मृतका की पहचान बंदनीय विश्वकर्मा के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची चुनार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंदनीय विश्वकर्मा मूल रूप से वाराणसी जनपद के बभनियाव (राजातालाब) की निवासी थीं। उनकी शादी वर्ष 2010 में रामगढ़ निवासी सिंटू विश्वकर्मा से हुई थी। दंपत्ति के दो पुत्र हैं, जिनकी उम्र लगभग 11 और 13 वर्ष बताई जा रही है।

घटना की जानकारी सबसे पहले मृतका के भाई द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .