• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
चकिया में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: अस्पतालों, क्लिनिक व अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप

चकिया में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: अस्पतालों, क्लिनिक व अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. पारितोष मिश्रा के निर्देश पर चकिया क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, क्लिनिकों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया। कार्रवाई का नेतृत्व डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय कुमार सिंह ने किया, जबकि चकिया एसडीएम भी पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहे।

छापेमारी की सूचना मिलते ही कई कथित झोलाछाप डॉक्टर अपने प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दस्तावेजों और मानकों की गहन जांच की। जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर करीब तीन स्वास्थ्य संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया, जबकि दर्जनों अस्पतालों, क्लिनिकों और डायग्नोस्टिक सेंटरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई निजी स्वास्थ्य संस्थानों के संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण, मानकों की अनदेखी अथवा नियमों का उल्लंघन कर संचालित होने वाले संस्थानों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .