
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: काचन गांव में वन भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे का प्रयास विफल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
म्योरपुर वन रेंज अंतर्गत काचन गांव में वन विभाग की टीम ने धारा 20 की वन भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण के प्रयास को समय रहते विफल कर दिया। वन भूमि पर अवैध रूप से मकान निर्माण की सूचना मिलते ही विभाग हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया।
जानकारी के अनुसार काचन गांव में कुछ लोगों द्वारा वन भूमि पर टाटी एवं सीमेंटेड सीट लगाकर मकान बनाने का प्रयास किया जा रहा था। मामले की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रेंजर म्योरपुर जबर सिंह यादव के निर्देश पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण सामग्री हटवाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान वन दरोगा बंधु, चंद्रभान पटेल, गोविंद, सर्वेश सहित वन विभाग के वाचर मौजूद रहे। वन विभाग ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।