• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई

मिर्जापुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर के एसडीएम गुलाब चन्द्र ने कोतवाली देहात थाने में अवैध खनन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह कार्रवाई डीएम पवन कुमार गंगवार और एसपी अपर्णा रजत कौशिक के संयुक्त आदेश पर की गई है।

 

अवैध खनन करने वाले 5 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें अमरेश चंद्र मौर्या, रमाशंकर यादव, गोलू यादव, आशीष यादव और मनीष यादव शामिल हैं। ये सभी राजापुर गांव के निवासी हैं और इन्होंने सरकारी भूमि पर अवैध खनन किया है।

एफआईआर में बीएनएस 2023 की धारा 303(2), पब्लिक प्रॉपर्टी डैमेजेज एंड प्रिवेंशन एक्ट की धारा 2/3 और खान अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसडीएम गुलाब चन्द्र ने कहा कि अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .