• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना मड़िहान पुलिस द्वारा महिला को बहला-फुसला के भगाने, दुष्कर्म करने व हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना मड़िहान पुलिस द्वारा महिला को बहला-फुसला के भगाने, दुष्कर्म करने व हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय 8382048247

मीरजापुर

 

थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 06.06.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की भाभी को बहला फुसला कर भगाने, दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-133/2026 धारा 87,69,109(1) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तार हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना मड़िहान को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 07.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त ताज अली पुत्र मोहम्मद अहमद रसुल निवासी ग्राम बनकी थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 87,69,109(1) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .