
36 घंटे से अंधेरे में डूबा मड़ई मड़फा, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। जनपद के राजगढ़ विकासखंड अंतर्गत मड़ई मड़फा गांव में पिछले लगभग 36 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित होने के कारण ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी के बीच गांव में अंधेरा छाया हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग अब तक समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में केवल बिजली ही नहीं, बल्कि सड़क और पेयजल की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है। खराब सड़क के कारण गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है। वहीं बिजली गुल रहने से पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है।
गांव में अंधेरा छाए रहने से जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। रात के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कराते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल कराने, सड़क निर्माण और पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
ग्रामीणों की प्रमुख समस्याएं
सड़क की बदहाल स्थिति
पेयजल संकट
36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप
गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी
गांव में अंधेरा, जहरीले जीव-जंतुओं का बढ़ा खतरा
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि गांववासियों को राहत मिल सके