
मां विंध्यवासिनी धाम में श्रृंगारोत्सव और जागरण:मंदिर की आकर्षक सजावट, भक्ति गीतों से गूंजा मां का दरबार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर में आदिशक्ति माता विंध्यवासिनी के धाम में सोमवार की शाम श्रृंगारोत्सव एवं जागरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पूजन, चंडी पाठ, दीपदान और प्रसाद वितरण किया गया। देर रात तक चले संगीतमय जागरण में भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने मां के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि मां का धाम सरकार की प्राथमिकताओं में है। मंत्री ने बताया कि पहले कुंभ मेले के दौरान तीर्थराज प्रयाग से आने वाले श्रद्धालु पहले विंध्य धाम आते थे। फिर वाराणसी जाते थे।
राष्ट्रीय विंध्य पर्यावरण सुरक्षा एवं धर्मोत्त्थान समिति ने कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था के संस्थापक पंडित स्व. छबीले मिश्र के पौत्र शिवानंद, चतुरानन और विद्यानंद मिश्र ने व्यवस्था संभाली।
कार्यक्रम में मुंबई के मोहन राठौर, मिर्जापुर के मंटू मिश्रा, प्रयागराज के मिश्र बंधु, वाराणसी की प्रियंका पांडेय, गोरखपुर की पूजा दुबे और प्रयागराज की ऊषा उज्जवल ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। संगत में आर्गन पर बबलू, पैड पर पप्पू, ढोलक पर मोहन, बैंजो पर धर्मेंद्र और तबला पर विजय ने साथ दिया। डॉ. राजेश मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया।